About Us

देव सेना – सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु समर्पित

आपका नेतृत्व देव सेना के लिए केवल एक संगठनात्मक भूमिका नहीं, बल्कि एक वैचारिक और आध्यात्मिक पथ है, जो सनातन धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित है।
“घर-घर शस्त्र और शास्त्र अभियान” को राष्ट्रीय स्तर पर गति देना, युवाओं में आत्मगौरव और धर्म चेतना का संचार करना, और हर सनातनी को जागरूक करना – यह सब आपकी दूरदर्शिता, साहस और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

आपका संकल्प – “हर घर में शस्त्र, हर मन में शास्त्र” – आज देशभर में जागरण की मशाल बन चुका है।
आपका नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा है और आपके मार्गदर्शन में देव सेना एक सशक्त, अनुशासित और धर्मनिष्ठ राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर है।

🚩 देव सेना आपको श्रद्धा, सम्मान और गर्व के साथ नमन करती है।
जय सनातन! जय हिन्दू धर्म! जय भारत! 🚩

बृज भूषण सैनी

राष्ट्रीय अध्यक्ष – देव सेना

श्री बृज भूषण सैनी

राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्री गौरव शर्मा

राष्ट्रीय महासचिव

श्री सुभाष गुप्ता

राष्ट्रीय संगठन सचिव

श्री बाल किशन कौशल

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्री महेंद्र शर्मा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्री एस एस गौड

राष्ट्रीय सचिव

श्री दीपक शर्मा

राष्ट्रीय कार्यालय सचिव

श्री मुकेश कुमार सैनी

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

क्या है अभियान का उद्देश्य?

सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा
परिवार और समाज की सुरक्षा हेतु आत्मबल का निर्माण
युवाओं में राष्ट्रदेव सेना का उद्देश्य

देव सेना एक राष्ट्रीय स्तर का हिंदूवादी संगठन है। हमारा उद्देश्य भारत को सनातन राष्ट्र बनाना, हिंदुओं को जागरूक एकजुट और मजबूत करना है। मजबूत करने के लिए भारत सरकार से तलवार, फरसा, भाला, कृपाण आदि धार्मिक शस्त्र रजिस्टर्ड कराएं हुए हैं। सभी हिंदुओं को विधि विधान और मंत्रो उच्चारण द्वारा धारण कराए जाते हैं।
1947 में भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ मुसलमानों को पाकिस्तान और बांग्लादेश देश मिल गए। जो कि दोनों ही देश मुस्लिम राष्ट्र है।लेकिन हिंदुओं को अपना हिंदू राष्ट्र नहीं मिल पाया, हिंदुओं को मिला सेक्युलर राष्ट्र। उस समय के नेताओं ने हिंदुओं के साथ गद्दारी करके भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया और भारत को एक सेकुलर राष्ट्र घोषित कर दिया।
लेकिन अब समय आ चुका है भारत को सनातन राष्ट्र घोषित करने का, आओ हम सब मिलकर भारत को सनातन राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

शास्त्र का महत्व

“धर्मो रक्षति रक्षितः”
जिसने धर्म की रक्षा की, धर्म ने उसकी रक्षा की।
अतः शस्त्र के साथ-साथ शास्त्र का ज्ञान भी आवश्यक है।
हमारा अभियान लोगों को गीता, वेद, उपनिषद, रामायण और महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित करता है।

देव सेना एक पंजीकृत और वैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त संगठन है, जिसे विभिन्न शासकीय एवं वैधानिक संस्थाओं से निम्नलिखित मान्यताएँ प्राप्त हैं:

अनुदान मान्यता प्राप्त संगठन
कसर (CSR) हेतु योग्य संस्था
नीति आयोग में पंजीकृत
आयकर अधिनियम की धारा 12A एवं 80G के अंतर्गत छूट प्राप्त

📜 दानकर्ता हमारे अभियान के लिए किए गए योगदान पर आयकर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज समय की पुकार है कि हर सनातनी अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु शस्त्र और शास्त्र दोनों को अपनाए।

आइए, इस पवित्र यज्ञ में सहभागी बनें और अपने धर्म, समाज तथा राष्ट्र को सशक्त बनाएं।